Type Here to Get Search Results !

भारी बर्फबारी के कारण 1700 से अधिक पर्यटक फंसे, सेना ने सुरक्षित निकाला; बचाव अभियान जारी


नई दिल्ली। भारतीय सेना ने भारी बर्फबारी के कारण शनिवार को सिक्किम के नाथू ला के निकट फंसे 1700 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 27 दिसंबर को भारी बर्फबारी के कारण करीब 1500-1700 पर्यटक 13 माइल से लेकर नाथू ला जवाहरलाल नेहरू रोड के कई जगहों पर फंस गए थे। सभी पर्यटक करीब 300 टैक्सी में सफर कर रहे थे। वे शुक्रवार को नाथू ला दर्रा से लौट रहे थे। वहां पर भारी मात्रा में बर्फ जम गई थी। सेना अभी भी फंसे पर्यटकों को निकालने में जुटी है।

अधिकारी ने बताया कि जब पर्यटक वहां से निकल नहीं पाए तब भारतीय सेना तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि इस दौरान सेना को कम दृश्यता और खराब मौसम का सामना करना पड़ा। सभी पर्यटकों को भोजन, गर्म कपड़े और दवाइयां उपलब्ध कराई गई। सभी 1700 पर्यटकों को बचाया गया, जिसमें अधिकतर महिलाएं, बच्चों और बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं, करीब 570 पर्यटकों को 17 माइल के आर्मी कैंप में ठहराया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.