Type Here to Get Search Results !

स्कूल शिक्षा मंत्री ने 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों को किया सम्मानित


भोपाल। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन जिले के सांची में विजय दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के संदेश का वाचन किया तथा सन् 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लेने वाले सेवानिवृत्त हवलदार 18-राजपूत बटालियन श्री जयसिंह तोमर एवं सेवानिवृत्त नर्सिंग असिस्टेंट आर्मी मेडीकल कोर श्री भैयालाल जायसवाल को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि आज ही के दिन आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में शक्तिशाली देश के रूप में स्थान बनाया। हमारे वीर जवानों ने 16 दिसम्बर सन् 1971 को पाकिस्तान के साथ युद्ध में पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को सरेंडर करवाते हुए विजय प्राप्त की और बांग्लादेश को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश के विकास के साथ-साथ देश की अखण्डता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमारे वीर सैनिक, जो युद्ध में शहीद हुए और जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर देश का नाम ऊंचा किया। ऐसे वीर सैनिकों को श्रृद्धांजली अर्पित करता हूँ। इसके साथ ही आज हमारे बीच जो वीर सैनिक हैं, उनको शत-शत नमन करता हूँ। कार्यक्रम में सैनिक श्री जयसिंह तोमर और श्री भैयालाल जायसवाल ने सन् 1971 के भारत-पाक युद्ध के अपने संस्मरण भी सुनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.