Type Here to Get Search Results !

स्कूल शिक्षा मंत्री ने साँची में 3.27 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने साँची में 3.27 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. चौधरी ने मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना के तहत सांची में वार्ड क्रमांक-1 राष्ट्रीय राजमार्ग से व्हाया मुक्तिधाम ग्राम मांची तक 210.73 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का एवं वार्ड क्रमांक-12 काछीकाना खेड़ा से ग्राम नागौरी होते हुए नगर परिषद साँची की सीमा तक 116.37 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि इन सड़क मार्गों के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.