Type Here to Get Search Results !

पशुपालन मंत्री श्री यादव जबलपुर में करेंगे संभागीय समीक्षा

भोपाल। पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव 30 दिसंबर को जबलपुर में मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे निरीक्षण के लिये साँची दूध प्लांट जायेंगे।

श्री यादव जबलपुर संभाग के पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। तदुपरान्त वे निर्माणाधीन गौ-शालाओं की स्थिति का जायजा लेंगे एवं नवीन गौ-शालाओं के खोलने की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे। बैठक के बाद वे नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे तथा अधिकारियों के साथ चर्चा भी करेंगे।

श्री यादव 31 दिसम्बर को बरगी डेम जायेंगे। वहां पर वे मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ संभाग में मछुआरों के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त करेंगे।