मुंबई। नया साल 2020 आने में चंद घंटे ही बाकी हैं, लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स पर इसका खुमार पिछले कुछ दिन से छाया हुआ है। इसी बीच सेलेब्स अलग-अलग डेस्टिनेशन पर छुट्टियां मनाने गए हैं। फैमिली के साथ अपने इन वेकेशन्स की तस्वीरें इन सेलेब्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
परिवार और दोस्तों का साथ : बिपाशा बसु अपने पति करण के साथ वेकेशन मना रही हैं। वहीं परिणीति और जैकलीन ने अपनी गर्ल गैंग को इसके लिए चुना। कृति सेनन परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। एकता कपूर भी गर्ल गैंग के साथ थाईलैंड में इंजॉय कर रही हैं। उनके साथ करिश्मा तन्ना और अनीता हंसनंदानी और रिद्धिमा पंडित भी हैं।
