Type Here to Get Search Results !

इमरान के मंत्री ने मोदी को मुसोलिनी-हिटलर बताया, कहा- वे मुसलमानों के लिए समस्याएं खड़ी कर रहे


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। राशिद ने शनिवार को कहा कि जिस तरह मुसोलिनी-हिटलर मोदी भारतीय मुसलमानों के लिए समस्याएं खड़ी कर रहे हैं, वह दोनों देशों को युद्ध की तरफ ले जा सकता है। राशिद पहले भी विवादित बयानबाजी करते रहे हैं। उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर को भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बजाय सेना का प्रोजेक्ट बताया था।

इमरान खान के मंत्री ने आगे कहा- कश्मीर और भारत में मुस्लिमों के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी है। मोदी सरकार के कदमों से भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेदों में इजाफा होगा, जो युद्ध की तरफ ले जा सकते हैं।
तीन दिन पहले (बुधवार को) राशिद ने कहा था कि युद्ध सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा, बल्कि पूरा उपमहाद्वीप इसमें शामिल होगा। उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री इमरान की राय से अलग थी। इमरान ने कहा था कि परमाणु-संपन्न देशों के बीच युद्ध का अंत अच्छा नहीं होगा।
हर जगह नाकाम रहा पाकिस्तान

5 अगस्त को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था। इसके बाद से ही पाकिस्तान लगातार भड़काऊ बयान दे रहा है। पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनैयिक संबंधों में कटौती की, तो द्विपक्षीय व्यापार भी निलंबित कर दिया। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी इस मामले को उठाया था, जहां उसे समर्थन नहीं मिला। अब उसने इस मामले को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में ले जाने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.