Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा जस्टिस श्री आर.डी. शुक्ला के निधन पर दुख व्यक्त

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मध्यप्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष जस्टिस श्री आर.डी. शुक्ला के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि न्याय प्रणाली को मजबूत बनाने और मानव अधिकारों के संरक्षण में जस्टिस श्री शुक्ला का योगदान अविस्मरणीय है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।