Type Here to Get Search Results !

इरफान खान के 53 वें जन्मदिन पर सामने आया अंग्रेजी मीडियम से उनका फर्स्ट लुक


मुंबई। इरफान खान के 53वें जन्मदिन के मौके पर अंग्रेजी मीडियम के मेकर्स ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। मेकर्स मेडोक फिल्म्स ने इन्स्टाग्राम पर लुक शेयर करते हुए लिखा, बेहतरीन इरफान खान को जन्मदिन की बधाई। बर्थ-डे ट्रीट की तरह आपको मार्च 2020 में अंग्रेजी मीडियम देखने को मिलेगी। फिल्म में इरफान चंपक नाम के आदमी का किरदार निभा रहे हैं जो कि मिठाई की दुकान चलाता है।

फिल्म में करीना भी आएंगी नजर: फिल्म में करीना कपूर खान एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। वहीं, राधिका मदान इरफान की बेटी के रोल में होंगी। फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी इंट्रेस्टिंग रोल में दिखाई देंगी। वहीं, दीपक डोबरियाल और मनु ऋषि इरफान के भाई और कजिन में रोल में होंगे। फिल्म 2017 में आई हिंदी मीडियम का सीक्वल है जिसमें इरफान के अलावा सबा कमर लीड रोल में दिखीं थीं। फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन हैं।