Type Here to Get Search Results !

बॉक्स ऑफिस पर एक साल में 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले पहले एक्टर बने अक्षय कुमार


मुंबई। अक्षय कुमार एक साल में बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपए की कमाई करने वाले पहले एक्टर बन गए हैं। 2019 में उनकी 4 फिल्में (केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज) रिलीज हुईं और चारों ने साझा रूप से 700 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। 
जारी है 'गुड न्यूज' की जबर्दस्त कमाई
2019 में अक्षय कुमार की आखिरी रिलीज 'गुड न्यूज' है, जिसकी जबर्दस्त कमाई जारी है। राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 17.56 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। दूसरे सोमवार तक फिल्म 167.50 करोड़ रुपए कमा चुकी है। फिल्म में अक्षय के अलावा करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका है।
प्रभास का रिकॉर्ड अब भी बरकरार
साउथ इंडियन एक्टर प्रभास इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने सिर्फ एक फिल्म के दम पर एक साल में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई हिंदी बॉक्स ऑफिस पर की। एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' (2017) के हिंदी वर्जन ने  510.99 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।