Type Here to Get Search Results !

मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह और श्री कराड़ा ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

भोपाल। सहकारिता, सामान्य प्रशासन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ.गोविन्द सिंह तथा जल संसाधन मंत्री श्री हुकुम सिंह कराड़ा ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्रीद्वय ने अपने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि इस राष्ट्रीय पर्व पर सब अपने गणतंत्र को सशक्त बनाये रखने का संकल्प लें। साथ ही, देश एवं प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।