Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री सचिन यादव ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

भोपाल। किसान कल्याण तथा कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री सचिन यादव ने प्रदेशवासियों को 71 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रदेश अब कृषि उत्पादन के क्षेत्र में समृद्धता की ओर अग्रसर है।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार कृषि को आर्थिक विकास का मुख्य आधार बनाने के लिये कृत-संकल्पित है। श्री यादव ने नागरिकों से आग्रह किया कि प्रदेश की तरक्की में समर्पित योगदान के लिये आगे आएं।