Type Here to Get Search Results !

श्री अशोक चक्रधर को राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान

भोपाल। राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार श्री अशोक चक्रधर, नई दिल्ली को राष्ट्रीय कवि  प्रदीप सम्मान 2018  से अलंकृत किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर  25  जनवरी को  रविंद्र भवन में शाम 7  बजे से आयोजित अखिल भारतीय  कवि  सम्मलेन  में श्री चक्रधर अलंकृत किये जाएंगे।

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित   राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवि  श्री कुंवर बैचेन (गाजियाबाद), सुश्री सरिता शर्मा  (नई  दिल्ली), श्री अरुण जैमिनी (नई  दिल्ली), श्री आशीष अनल (लखीमपुर), श्री सांड  नरसिंहपुरी  (नरसिंहपुर), सुश्री सरिता कोहेनूर (वारासिवनी), सुश्री अनु सपन (भोपाल), श्री बद्र वास्ती (भोपाल) और श्री संतोष शर्मा (विदिशा) काव्य-पाठ  करेंगे। कवि सम्मेलन में  प्रवेश  निःशुल्क  रहेगा।