Type Here to Get Search Results !

पर्यटन मंत्री श्री बघेल ने गणतंत्र दिवस पर्व पर दी बधाई

भोपाल। पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने अपने शुभाकामना संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था का प्रतीक है। सभी वर्गों को यह दिन राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाना चाहिए। गणतंत्र दिवस का सम्मान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का सम्मान है, सम्पूर्ण राष्ट्र का सम्मान है।

मंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेश की तरक्की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की है।