Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री जीतू पटवारी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

भोपाल। उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। श्री पटवारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और उत्कृष्टता से युवाओं का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिये कटिबद्ध है।

मंत्री श्री पटवारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, उच्च शिक्षा, कौशल एवं विकास गुणवत्तापूर्ण हो, जिससे बच्चों को शिक्षा के साथ रोजगार के लिये भी तैयार किया जा सके।