Type Here to Get Search Results !

मंत्री डॉ. चौधरी दिलाएंगे नव-गठित शाला प्रबंधन समितियों को शपथ

भोपाल। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी 25 जनवरी को नव-गठित शाला प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम शासकीय माध्यमिक शाला, नीलबड़, भोपाल में अपरान्ह 12 बजे होगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सत्रांत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।