Type Here to Get Search Results !

मंत्री डॉ. चौधरी द्वारा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

भोपाल। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने प्रदेश के नागरिकों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। डॉ. चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्कूली बच्चों को गणतंत्र के मायने समझाने के लिये राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष से प्रत्येक सप्ताह शनिवार को संविधान की आत्मा अर्थात उद्देशिका का वाचन कराने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और उनके सर्वांगीण विकास के लिये दृढ़ संकल्पित है।

मंत्री डॉ. चौधरी ने शिक्षकों से कहा कि प्रदेश को स्कूली शिक्षा में अग्रणी बनाने और नए आयाम गढ़ने के लिये आगे आयें। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि परीक्षा के समय बच्चों के साथी बनकर उनका उत्साहवर्धन करें।