Type Here to Get Search Results !

उद्योगपति समय पर जमा कराएं बिजली बिल- उर्जा मंत्री श्री सिंह

 

भोपाल। उर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह इंदौर में एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज की परिचर्चा में शामिल हुए। श्री सिंह ने उद्योगपतियों से अपील की कि वे अपना बिजली बिल समय पर जमा करायें। 

ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने के लिये कृत-संकल्पित है। इसलिये उद्योगों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा रहे हैं और उन्हे जमीनी स्तर पर क्रियान्वित भी किया जा रहा है। उर्जा मंत्री ने उद्योगपतियों की समस्याओं को सुना एवं उनका निराकरण करने के लिये अधिकारियों को  आवश्यक निर्देश भी दिये।