Type Here to Get Search Results !

ऊर्जा मंत्री श्री सिंह का दौरा कार्यक्रम

भोपाल। ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह 12 जनवरी को दतिया जिले के सेवड़ा में उप-महाप्रबंधक कार्यालय ऊर्जा का उद्घाटन करेंगेl श्री सिंह 13 जनवरी को दबोह लहार जिला भिण्ड में अंतर राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ और इंदरगढ़ में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। ऊर्जा मंत्री शाम को दतिया में अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऊर्जा का लोकार्पण कर 14 जनवरी की सुबह भोपाल आएंगे।