Type Here to Get Search Results !

मोदी ने द. एशिया के नेताओं को फोन कर शुभकामनाएं दीं; ट्विटर यूजर को फॉलो कर उसकी न्यू ईयर विश पूरी की


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दक्षिण एशियाई देशों के नेताओं को फोन कर नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘नेबरहुड फर्स्ट’ की नीति के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्र में भारत के सहयोगियों के साथ सुरक्षा, समृद्धि, विकास और शांति बनाए रखने की बात की। इसके साथ ही उन्होंने कई ट्विटर यूजर्स को रिप्लाई भी किया। एक यूजर ने उनसे नए साल पर खुद को फॉलो करने की विश मांगी। इस पर प्रधानमंत्री ने यूजर को फॉलो कर लिया।

प्रधानमंत्री ने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक, प्रधानमंत्री लोते त्शेरिंग, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे, प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे, मालदिव के राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सोलिह, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से बात की।

 गिरिश शिनोए नाम के एक यूजर ने मोदी को अपने गुजरात ट्रिप के बारे में बताया। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने भारत के अन्य हिस्सों में भी घूमने के लिए कहा और नए साल की शुभकामनाएं दीं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.