मुंबई। कोलंबियन पॉप स्टार शकीरा 2 फरवरी को अपना 43वां बर्थडे मनाने जा रही हैं। इस बार उनका बचपन का सपना पूरा होने जा रहा है। शकीरा फ्लोरिडा के मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में जेनिफर लोपेज के साथ स्टेज शेयर करने जा रह हैं। सुपर बाउल हाफटाइम शो में परफॉर्म करना उनके बचपन का सपना है।
जनवरी लास्ट में करेंगी रिहर्सल : 2020 सुपर बाउल शो के लिए जेनिफर और शकीरा जनवरी लास्ट मंथ रिहर्सल शुरू करेंगी। शकीरा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इवेंट के लिए 25 दिन बाकी होने का एक पोस्ट शेयर किया था। जेनिफर ने एंटरटेनमेंट टुनाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि जिन लोगों ने अब तक हमें परफॉर्म करते नहीं देखा है उन्हें सुपर बाउल में कुछ खास मिलने वाला है।
क्या है सुपर बाउल : सुपर बाउल नेशनल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप का एनुअल इवेंट है। 2019 में न्यू इंग्लैंड पेट्रियॉट्स इस चैंपियनशिप का विनर है।
