Type Here to Get Search Results !

कंगना की बहन रंगोली ने दीपिका की फिल्म 'पद्मावत' को कहा 'हिस्ट्री का 'सॉफ्ट पोर्न', लोगों से कह रही- 'तान्हाजी' देखने जाओ


मुंबई।  कंगना रनोट की बहन रंगोली अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक ट्वीट में रंगोली ने दीपिका और संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को सॉफ्ट पोर्न करार दिया है। वहीं अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर को सपोर्ट करने की अपील की है। रंगोली ने इस ट्वीट में संजय दत्त की लाइफ पर बनी संजू को भी घसीटा है। 

संजू को भी लिया आड़े हाथों : रंगोली ने लिखा है- फिल्म इंडस्ट्री ने नया कदम उठाया है। क्या हम तानाजी को भी उतना प्यार देंगे जितना हमने क्रिमिनल व्हाइट वॉशिंग करने वाली फिल्म संजू या हिस्ट्री का सॉफ्ट पोर्न बनाने वाली पद्मावत को दिया? ताली दोनों हाथों से बजती है, हाथ बढ़ाओ देश बचाओ। 

छपाक के सपोर्ट वाला वीडियो पोस्ट : इसके पहले रंगोली ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कंगना दीपिका की फिल्म छपाक को लेकर बात करते हुए नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि रंगोली ने भी एसिड अटैक जैसे विषय पर बनी इस फिल्म की तारीफ की थी, लेकिन इतिहास पर बनाई गई फिल्म पद्मावत को सॉफ्ट पोर्न कह दिया है।