Type Here to Get Search Results !

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान 'नो एनआरसी, नो एनपीआर' लिखी टीशर्ट पहनकर पहुंचे दर्शक


मुंबई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दौरान कुछ युवाओं ने नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ प्रदर्शन किया है। कुछ युवा स्डैंड्स में 'नो एनपीआर और नो एनआरसी' लिखी टीशर्ट पहने नजर आए।

मैच के दौरान इन युवाओं ने नारेबाजी भी की। इसके बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हटाने का प्रयास भी किया। ज्यादातर प्रदर्शनकारी आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं। दर्शकदीर्घा में छात्रों की टीशर्ट पर एनआरसी और एनपीआर के एक-एक शब्द लिखे हुए थे। मैच शुरू होने के बाद छात्र एक क्रम में खड़े हो गए। सभी की टीशर्ट पर "नो एनआरसी, नो एनपीआर" का स्लोगन नजर आया। नारेबाजी के बाद सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों से शांति बनाए रखने को कहा।