भोपाल। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने नर्मदा जयंती पर सपत्नीक नर्मदा मंदिर में माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की। श्री शर्मा कलश लेकर शोभा-यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए।उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा प्रदेश की जीवन रेखा हैं। श्री शर्मा ने घोषणा की कि अब प्रति वर्ष नर्मदा जयंती का तीन दिन का आयोजन होगा।
इस मौके पर महंत करुणा धाम आश्रम श्री सुदेश शांडिल्य और श्री शेखर शर्मा, पार्षद श्री अमित शर्मा, श्री एस बिल्लोरे तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
