Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ सामूहिक वंदेमातरम् गायन में शामिल हुए


भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ आज माह के प्रथम दिन होने वाले 'वंदेमातरम् कार्यक्रम' में शामिल हुए। श्री कमल नाथ पूर्वांह 11 बजे मंत्रालय के समक्ष सरदार पटेल उद्यान पहुँचे। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ वंदेमातरम् का गायन किया।

इस मौके पर जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह, मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री के.के. सिंह एवं मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।