नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सपरिवार भारत दौरे पर आए हैं। सोमवार दोपहर पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका के साथ वे आगरा स्थित ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। कुछ ही देर बाद इवांका ने ताजमहल के सामने खींची गई खुद की तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट किया। इसके बाद वे ट्रेंड करने लगीं। यूजर्स ने इवांका की तुलना ताजमहल से की। राघवेंद्र सिंह नाम के यूजर ने लिखा- इवांका तो ताजमहल से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। अन्य यूजर शिवम ने इवांका की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा- इवांका क्यूट हैं।
इवांका का झुमका भी वायरल हुआ
सोशल मीडिया पर इवांका का झुमका भी खूब वायरल हो रहा है। प्रणय दीक्षित नाम के यूजर ने इवांका की फोटो ट्वीट करके लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रम्प की बेटी इवांका ने झुमका पहन रखा है। आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं। झुमका पहनने के बाद ही आप दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो गई हैं।’ प्रणय ने आगे लिखा, ‘भारतीय संस्कृति ने दुनियाभर में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। यह हम सभी के लिए गौरवशाली पल है।’
फॉलोअर्स बढ़ जाएंगे
समायरा नाम की यूजर ने इवांका पर चुटकी भी ली। उन्होंने लिखा- इवांका ट्रम्प अब भारत में ट्रेंड कर रही हैं। अब इनके भी फॉलोअर्स बढ़ेंगे। मिस्टर परफेक्ट नाम के यूजर ने तो अपने प्यार का इजहार ही कर दिया।
