Type Here to Get Search Results !

करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे देवरकोंडा-अनन्या, दिवाली पर रिलीज होगी अभिमन्यु दासानी की ‘आंख मिचोली’


मुंबई। ‘अर्जुन रेड्डी’ स्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड न्यूकमर अनन्या पांडे जल्द ही स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ करेंगे। वहीं, इसके निर्माता करण जौहर होंगे। खुद करण ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी।

करन ने ट्वीट कर अनन्या पांडे का टीम में स्वागत किया। उन्होंने लिखा, स्टनिंग अनन्या का विजय देवरकोंडा का हमारे पेन-इंडिया वेंचर में स्वागत करते हैं। वहीं, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ एक्ट्रेस ने इस मौके पर खुशी जाहिर की। डायरेक्टर पुरी ने भी अनन्या का वेलकम किया।
‘आंख मिचोली’ में नजर आएंगे भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी
बॉलीवुड की एक और फिल्म ‘आंख मिचोली’ की भी घोषणा हो चुकी है। इसका निर्देशन उमेश शुक्ला करेंगे। जबकि अभिमन्यु दासानी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा परेश रावल, शरमन जोशी, दिव्या दत्ता, विजय राज अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.