Type Here to Get Search Results !

ट्यूशन पढ़ने घर आई छात्रा के साथ पॉलिटेक्निक के प्रोफेसर ने ज्यादती की


भोपाल। पॉलिटेक्निक के प्रोफेसर ने शादी का झांसा देकर छात्रा से ज्यादती कर दी। छात्रा ट्यूशन पढ़ने जाती थी। छात्रा ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह मकान खाली करके भाग गया। श्यामला हिल्स पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

रायसेन निवासी 18 वर्षीय युवती कोलार इलाके में रहती है। वह एक शासकीय पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा कर रही है। ट्यूशन पढ़ने के लिए वह प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मुकुंद सिंह चौहान के घर जाती थी। मुकुंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रोफेसर भी है। 17 फरवरी 2019 को जब छात्रा उसके घर पहुंची तो उस वक्त अन्य बच्चे नहीं आए थे। अकेला पाकर आरोपी ने छात्रा के साथ ज्यादती कर दी। ऐसा उसने शादी का झांसा देकर किया। उस वक्त छात्रा नाबालिग थी, इसलिए आरोपी शादी की बात टालता रहा। इसके बाद उसने कई बार ऐसा किया। बालिग होने पर छात्रा ने शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया।