Type Here to Get Search Results !

कोरोना वायरस: चीन से फैले कोरोना का बदला नाम, अब एनसीपी के नाम से जानेगी दुनिया


एजेंसी,बीजिंग
चीन के वुहान से फैला कोरोना वायरस का खौफ अब पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। इसी बीच चीन ने कोरोना वायरस के नए नाम की घोषणा की है। इसे अब नोवेल कोरोनावायरस निमोनिया (एनसीपी) के नाम से जाना जाएगा। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को इस नए नाम का ऐलान किया।

चीन के स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि इस नए वायरस को कोई स्थायी नाम दिए जाने तक चीन में चीनी सरकार के विभागों और संस्थानों द्वारा इसी नाम का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि नए वायरस का नाम इंटरनेशनल कमेटी ऑफ टैक्सोनॉमी ऑफ वायरस द्वारा रखा जाता है। साइंटिफिक जर्नल और कमिटी को एक नाम दिया गया है। कुछ दिनों में इसके नए नाम को घोषित किए जाने की उम्मीद है।
दावा : 10 गुना ज्यादा लोग संक्रमित हो सकते हैं-
दुनियाभर में कोरोना के कहर के बीच एक ब्रिटिश वैज्ञानिक ने चौंकाने वाला दावा किया है। शुक्रवार को ब्रिटिश वैज्ञानिक जॉन एडमंड्स ने चेतावनी देते हुए कहा कि दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित जो आंकड़े बताए जा रहे हैं उसकी संख्या 10 गुना ज्यादा तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी देखने में बहुत हल्की लगती है और अगर कोई जांच नहीं करवाता है तो इसका पता नहीं चलता। इसके अलावा कोई भी टेस्ट 100 फीसदी सेंसिटिव नहीं होता इसलिए यह कहना गलत नहीं है कि सिर्फ 10 फीसदी मामलों का ही अभी पता चला हो
चीन में 24 घंटे में 86 की मौत-
चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से चीन में सिर्फ 24 घंटे में 86 और लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 81 लोगों की मौत हुबेई प्रांत और उसकी प्रांतीय राजधानी वुहान में हुई। इसके अलावा हीलॉन्गजियांग में दो, बीजिंग, हेनान आौर गांन्सु में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

विश्वभर में कोरोना वायरस से 34,800 से अधिक लोग संक्रमित।
कोरोना से सिर्फ चीन में 34,546 लोग संक्रमित हैं ।
दुनियाभर में अब तक 725 लोगों की मौत हो चुकी है।
चीन में अब तक 723 लोगों की मौत हुई है भारत समेत 27 देशों में फैला
जापान: 89
सिंगापुर: 33
थाईलैंड: 32
हांगकांग : 25
दक्षिण कोरिया: 24
ऑस्ट्रेलिया: 14
जर्मनी: 13
अमेरिका: 12
ताइवान: 16
मलेशिया: 15
वियतनाम: 13
फ्रांस : 6
संयुक्त अरब अमीरात: 5
कनाडा: 6
ब्रिटेन: 3
भारत: 3
फिलीपींस: 3 
रूस : 2
इटली: 3
ब्रिटेन: 3
बेल्जियम: 1
नेपाल: 1
श्रीलंका: 1
स्वीडन: 1
स्पेन: 1
कम्बोडिया: 1
फिनलैंड: 1