Type Here to Get Search Results !

अध्यात्म एवं जनसंपर्क मंत्री श्री शर्मा ने भोजपुर महोत्सव में कलाकारों को किया सम्मानित


भोपाल। अध्यात्म और जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज शाम भोजपुर महोत्सव में आए कलाकारों को सम्मानित किया। राजधानी के निकट विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर में इस वर्ष भी भोजपुर महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन समापन में मुंबई से आई ओडिसी नृत्यांगना सुश्री रमिंदर खुराना ने ओडिसी नृत्य, भोपाल से श्रीमती विभा शर्मा और  जबलपुर की भजन गायिका सुश्री संजो बघेल ने शिव स्तुति में भजनों की प्रस्तुति दी। 

मंत्री श्री शर्मा ने कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को देखा और कलाकारों की सराहना भी की। दो दिवसीय भोजपुर महोत्सव का आयोजन संस्कृति विभाग के सहयोग से किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.