Type Here to Get Search Results !

फराह खान ने पैर से बिस्किट खाती बेटी का वीडियो शेयर किया, साथ में लिखा- इसकी नकल करने की कोशिश मत करना


मुंबई। फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी सोफे पर लेटकर अपने पैर से बिस्कुट खाती नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'खुद का मनोरंजन करते रहना भी बेहद जरूरी है। अन्या भी ऐसा ही कर रही है। इसे घर पर करने की कोशिश मत करना, वो एक प्रशिक्षित बेली डांसर है।'

फराह के इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर यूजर्स ने उनकी बेटी की तारीफ की। वहीं एक्टर और फराह के अच्छे दोस्त रितेश देशमुख ने मजेदार कमेंट किया। रितेश ने लिखा, 'फारू मैं चाहता हूं कि तुम भी ऐसा करने की कोशिश करो।' इसका जवाब देते हुए फराह ने लिखा, 'रितेश तुम्हें क्या लगता है उसे ये करना किसने सिखाया?'
अन्य सेलेब्स ने भी अन्या की तारीफ की
एक्टर सोनू सूद ने भी फनी कमेंट करते हुए लिखा, 'कानून के हाथ और अन्या की लात दोनों बहुत लंबे हैं भैय्या।' टीवी होस्ट मिनी माथुर ने बच्ची की तारीफ करते हुए लिखा, 'ओह माय गॉड। सीधे बोलशोई बैलेट (एक तरह की डांस फॉर्म)।' एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हाहाहा बेस्ट'। इनके अलावा कोरियोग्राफर गीता कपूर, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने भी इस पोस्ट पर कमेंट कर अन्या की तारीफ की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.