Type Here to Get Search Results !

एयरपोर्ट से लेकर मालगाड़ी तक की कमान महिलाकर्मियों ने संभाली


भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट से लेकर मालगाड़ी तक की कमान रविवार को महिला दिवस के मौके पर महिलाकर्मियों ने संभाली। एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम, डीआरएम उदय वोरवणकर व सीनियर डीसीएम नवदीप प्रकाश अग्रवाल ने महिलाओं के कार्य स्थल पर पहुंच कर उन्हें न केवल सम्मानित किया, बल्कि उनके काम की सराहना भी की।  एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी, एअर इंडिया, स्पाइस जेट, इंडिगो, सीआईएसएफ और वहां मौजूद महिला स्टाफ कैक काटकर महिला दिवस मनाया। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि इस दौरान महिलाओं ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल तक को संभाला। महिला सुपरवाइजरों ने इस दौरान विमानों को कंट्रोल करने से लेकर लैंडिंग और टेकऑफ भी करवाया। 

बीना तक चलाई मालगाड़ी : भोपाल रेल मण्डल द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल कर महिला रेलकर्मियों को मालगाड़ी का संचालन हबीबगंज से बीना के मध्य सौंपा। डयूटी पर तैनात की गई सभी महिला रेलकर्मियों ने मालगाड़ी का हबीबगंज से बीना के मध्य सफल संचालन कर उदाहरण प्रस्तुत किया। महिला गार्ड कुमारी पूजा ने हरी झंडी दिखाकर मालगाड़ी को रवाना करने का संकेत दिया। लोको पायलट नूतन कुमारी एवं सहायक लोको पायलट नेहा श्रीवास्तव ने मालगाड़ी को हबीबगंज स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना किया।