Type Here to Get Search Results !

पति को याद कर भावुक हुईं कृतिका देसाई, लिखा- दोबारा मिलने तक अल्लाह हाफिज


मुंबई। फिल्म और टीवी एक्ट्रेस कृतिका देसाई ने पति इम्तियाज को याद करते हुए एक फोटो शेयर किया है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा- मेरे दोस्त और गाइड.. हमारे दोबारा मिलने तक, अल्लाह हाफिज। 77 साल के इम्तियाज खान एक्टर जयंत के बेटे और अमजद खान के भाई थे। उनका निधन 17 मार्च को हो गया था। इम्तियाज को यादों की बारात, धर्मात्मा, प्रतिज्ञा और दयावान जैसी फिल्मों में देखा गया था। 

28 साल पहले हुई थी भाई की मौत : इम्तियाज अपनी पत्नी कृतिका और बेटी आयशा के साथ रहते थे। इम्तियाज के भाई और वेटरन एक्टर अमजद खान की मौत 28 साल पहले हो गई थी। वहीं बात अगर उनकी पत्नी कृतिका की करें तो वे इंसाफ, दस्तक, सेक्शन-375 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।