Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री वर्मा ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएँ

भोपाल। लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रदेश के नागरिकों को होली पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली का पर्व भारत की सांस्कृतिक विविधता में सन्निहित मूलभूत एकता को रेखांकित करता है।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि होली का त्यौहार हमारे देश में धार्मिक और सांस्कृतिक विविधताओं के बावजूद सभी नागरिकों को एकरंग होने के लिये प्रेरित करता है। श्री वर्मा ने जन-सामान्य से आग्रह किया है कि वे होली का त्यौहार जोर-शोर से मनायें, किन्तु इस दौरान पर्यावरण की रक्षा का जरूरी तौर पर ध्यान रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.