Type Here to Get Search Results !

संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने दी होली, रंगपंचमी की बधाई

भोपाल। संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा और आयुष मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने प्रदेशवासियों को होली और रंगपंचमी पर्व की बधाई दी है। डॉ. साधौ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय त्यौहार सदैव संपूर्ण समाज में सद्भावना बढ़ाने का माध्यम रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र हो अथवा शहरी क्षेत्र, होली और रंगपंचमी पर्व पर नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता है।

मंत्री डॉ. साधौ ने उम्मीद जताई है कि मध्यप्रदेश में सभी वर्ग मिलकर पारंपरिक उल्लास के साथ रंगों का त्यौहार होली मनाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.