Type Here to Get Search Results !

17 साल की हुईं अजय देवगन की बेटी न्यासा, अभिनेता ने सेल्फी शेयर कर दीं शुभकामनाएं


मुंबई। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा 17 साल की हो गई हैं। 20 अप्रैल 2013 को उनका जन्म मुंबई हुआ था। अजय ने सोशल मीडिया पर न्यासा के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे डियर बेटी। तुम्हें आज और हमेशा ढेर सारी खुशियों की शुभकामाएं। घर में रहीए, सुरक्षित रहिए।"

कुछ दिनों पहले ऐसी अफवाह उड़ी थी कि न्यासा कोरोनावायरस की चपेट में थीं और लक्षण दिखते ही काजोल ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, अजय ने ट्विटर पर इन खबरों को गलत करार दिया था। उन्होंने लिखा था, "चिंता करने के लिए आप सबका धन्यवाद। काजोल और न्यासा पूरी तरह ठीक हैं। उनकी सेहत को लेकर उड़ रहीं अफवाहें पूरी तरह से आधारहीन और गलत हैं।"
सिंगापुर में पढ़ाई कर रहीं न्यासा
न्यासा सिंगापुर में पढ़ती हैं। कोरोनावायरस के चलते मार्च में जब उनका स्कूल बंद हुआ तो काजोल उन्हें लेने सिंगापुर गई थीं। दोनों को इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। वापस लौटने के बाद दोनों सेल्फ क्वारैंटाइन रहीं। कुछ दिनों पहले काजोल ने क्वारैंटाइन के दौरान की एक तस्वीर भी अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही थीं।
पिता के ज्यादा करीब हैं न्यासा 
न्यासा अपने पिता अजय के काफी करीब हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, 'न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है'। यही नहीं इस इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि उनके बच्चे उनके लिए स्ट्रेसबस्टर हैं। मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्‍यासा की मानें तो वे फिल्‍मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्‍ड फेमस शेफ बनें। काजोल भी ये बात कह चुकी हैं कि उनकी बेटी को कुंकिग बहुत पसंद है। न्यासा पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्‍छी स्विमर भी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.