Type Here to Get Search Results !

मां बबिता के 72 वें जन्मदिन पर करीना कपूर ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, लिखा-'हैप्पी बर्थ-डे क्वीन'


मुंबई। करीना कपूर खान ने अपनी मां बबिता के जन्मदिन पर उनकी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस फोटो में बबिता अपने पति रणधीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों का रेट्रो लुक नजर आ रहा है। रणधीर जहां स्ट्राइप शर्ट पहने दिख रहे हैं। वहीं बबिता रफ्ल्ड शर्ट और बड़े सनग्लासेस में नजर आ रही हैं, करीना ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थ-डे क्वीन।

फोटो को मिले ढेरों लाइक्स: करीना ने जैसे ही फोटो शेयर की, इसे 2 घंटे के अंदर ही 2.5 लाख से ज्यादा मिल गए। फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने बबिता को बर्थ-डे विश करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थ-डे बबिता जी। वहीं करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने इस फोटो पर दिल का इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं शेयर कीं।

बबिता का 72वां जन्मदिन: 20 अप्रैल को बबिता अपना 72 वां जन्मदिन मना रही हैं।उनका जन्म 1948 में हुआ था। बबिता के पिता हरि शिवदासानी सिंधी थे, तो मां एक फ्रेंच महिला थीं। अपने सिने करियर में सिर्फ 19 फिल्में करने वाली बबिता ने 1966 में आई फिल्म 'दस लाख' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि, उनको सिनेमा में मेजर ब्रेक निर्माता जीपी सिप्पी ने दिया। फिल्म का नाम ‘राज’ था। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजेश खन्ना थे। ये फिल्म नहीं चली।

नाकामी के बाद बबिता को मिली कामयाबी: इसके बाद जितेंद्र के साथ आई उनकी फिल्म ‘फर्ज’ सुपर हिट साबित हुई। इसके बाद बबिता की कई यादगार फिल्में दर्शकों के सामने आई जिनमें ‘किस्मत’, ‘तुमसे अच्छा कौन है’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘अनजाना’, ‘कब क्यूं और कहां’ और ‘पहचान’ शामिल हैं।1971 में बबिता एक और अहम फिल्म ‘कल आज और कल’ रिलीज हुई। इस फिल्म के नायक रणधीर कपूर थे। बतौर नायक ये रणधीर की पहली फिल्म थी और इसका निर्देशन भी खुद उन्होंने ही किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.