होशंगाबाद। इटारसी में कोरोना संक्रमित तीन और मरीज मिलने से इनकी सख्या अब 19 हो गई है। नए मरीज उसी हाजी मंजिल में रहते हैं जहां पहले दो संक्रमित मरीज मिले थे। बताया जा रहा है कि 3 नए मरीज शुक्रवार को मिले हैं इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये या तो पहले दो मिले संक्रमित मरीज के संपर्क में आए या किसी बहारी व्यक्ति की वजह से ये संक्रमित हुए हैं।
इससे पहले बुधवार को हाजी मंजिल निवासी 58 साल की महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को जिले में 3 नए मरीज मिलने के बाद कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है। अब तक इटारसी शहर के जीन मोहल्ले से 10, देशबंधुपुरा से 2, हाजी मंज़िल से 5, गांधीनगर व जाटव मोहल्ले से 1-1 मरीज मिल चुका है।
इटारसी में 5 कंटेनमेंट एरिया
इटारसी जीन मोहल्ला, देशबंधुपुरा, हाजी मंज़िल, गांधीनगर व जाटव मोहल्ला पहले से ही कंटेनमेंट एरिया घोषित किए जा चुके हैं। शुक्रवार को 3 नए मरीज भी यहीं मिले हैं। पांचों स्थानों के तीन किलोमीटर क्षेत्र में किसी के भी आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। जरूरत का सामान प्रशासन द्वारा नगर पालिका की मदद से मुहैया कराया जा रहा है।
