Type Here to Get Search Results !

आंगनबाड़ी व पंचायत कर्मियों होगा 50 लाख का बीमा

भोपाल। कोरोना महामारी की जंग में घर-घर जाकर कोविड-19 की लड़ाई लड़ रहीं प्रदेश 1.80 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और पंचायत एवं ग्रामीण विकास के करीब 45 हजार कर्मचारियों को डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और पुलिस की तरह ही कोविड-19 योद्धा का दर्जा मिल गया है। इस योजना में इन्हें शामिल करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनुपम राजन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव ने समस्त कलेक्टरों को रविवार को आदेश जारी कर दिए हैं। इससे प्रदेश के सवा दो लाख कर्मचारी सीएम कोविड-19 कल्याण योद्धा योजना में शामिल हो गए हैं। अब इन्हें सुरक्षा किट, 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि व 50 लाख रुपए का बीमा कवर किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.