भोपाल। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर में लगातार सघन जांच अभियान के तहत बड़े पैमाने पर सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है। उन्हें जांच के लिए विशेष विमान से दिल्ली भेजा जा रहा है। ताकि जल्द टेस्ट रिपोर्ट मिल सके। लगतार तीसरे दिन भी एक हजार से ज्यादा सैंपल विशेष विमान से दिल्ली भेजे गए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक भोपाल से करीब चार हजार से ज्यादा सैंपल दिल्ली भेजे जा चुके हैं। हालांकि अभी वहां से इनकी टेस्ट रिपोर्ट आना शुरू नहीं हुई हैं।
इटखेड़ी में दो केस मिले, कंटेनमेंट बनाया
जांच रिपोर्ट में ईंटखेड़ी क्षेत्र के दो लोगों में संक्रमण पाया यगा है। इसमें एक आशा कार्यकर्ता और एक ग्रामीण है। दोनों मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है साथ ही इनके पूरे परिजनों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन की टीम ने ईंटखेड़ी क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए इसे सील कर दिया है। यहां क्षेत्रीय पुलिस की मदद से लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा नगर निगम की मदद से सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।
घर-घर दूध बेचने वाला भी निकला संक्रमित : रविवार को आई रिपोर्ट में जिन 27 लोगों के नाम हैं, उनमें एक टीटी नगर क्षेत्र के चक्की चौराहे का युवक भी है। युवक घर-घर जाकर दूध बेचने का काम करता है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि हर वह घर जहां वो गया, संक्रमण की चपेट में आ सकता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग अब युवक के संपर्क में आने वालों की लिस्ट तैयार कर रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके।
155 टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव : बीते रोज कुल 182 सैंपल जांच गए। इनमें से 27 सैंपल में नोवल कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जबकि 155 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं रविवार को 451 सैंपल लिए गए। जिन्हें शहर की विभिन्न लैबोरेटरी में भेजा गया है।