भोपाल। राजधानी की मिसरोद ओर क्राईम ब्राचं पुलिस ने अलग अलग इलाको मे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने की शिकायतो पर प्रकरण दर्ज किये है। मिसरोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय गोडिया इलाके मे स्थित गांधी मोहल्ला में रहता है। उसने वाट्सएप पर एक ग्रुप बना रखा था। पुलिस को शिकायत मिली की आरोपी संजय ग्रुप में एक आपत्तिजनक पोस्ट डालकर लोगों को भड़काने का प्रयास किया था। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही दूसरी ओर थाना क्राइम ब्रांच भोपाल को अशोकागार्डन मे रहने वाले व्यक्ति ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि सादिक अली नामक यूवक द्वारा उसकी फेसबुक आईडी पर आपत्तिजनक व पोस्ट कर दो वर्गों के वैमनस्य पैदा करने की कोशिश की गई है। पुलिस द्वारा शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 505(2) के तहत मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडीया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज
अप्रैल 11, 2020
Tags