Type Here to Get Search Results !

कार की टक्कर से घायल किसान की मौत

भोपाल। राजधानी के बैरसिया इलाके मे बीते दिनो कार की टक्कर से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया हे कि जिस समय कार ने उन्हें अपनी चपेट मे लिया, उस समय वो बीमार पत्नी को देखने अस्पताल जा रहे थे। थाना पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार मूलतः ग्राम गडाकला, बैरसिया में रहने वाले महेन्द्र सिंह सौलंकी किसान थे। वह परिवार के साथ नरेला, बैरसिया में रहते थे। उनकी पत्नी को बुखार होने के कारण उन्होंने कुछ दिन पहले बैरसिया स्थित एलबीएस अस्पताल में भर्ती किया था। रविवार दोपहर वे बाइक से पत्नी को देखने अस्पताल जा रहे थे। इसी दोरान बैरसिया अस्पताल के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट मे ले लिया। सूचना मिलते ही पहुची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिये पास ही स्थित अस्पताल पहुंचाया जहॉ से बाद मे  उन्हें करोंद स्थित एक निजी अस्पताल रैफर कर दिया गया था, जहॉ उपचार के दोरान उनकी हालत लगातार नाजूक होती गई आखिरकार उन्होने दम तोड दिया।