भोपाल। राजधानी मे जारी लॉकडाउन के बीच कई इलाको मे मारपीट की घटनाये सामने आई है। सभी मामलो मे पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरु कर दी है। वही कोहेफिजा पुलिस ने चाची ओर भतीजे के बीच हुए विवाद मे दोनो की शिकायत पर एक दुसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसके अलावा सुखी सेवनिया और नजीराबाद थाना पुलिस ने भी मारपीट के मामले दर्ज किए हैं। कोहेफिजा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके मे स्थित साजिदा नगर मे रहने वाली गूंजा चौहान पत्थर लगने से जख्मी हो गई। आरोप है कि यह पत्थर उसके भतीजे संतोष चौहान ने फेंके थे। उसके साथ शिवा चौहान भी था। इसी बात पर बढते विवाद के बीच उनके बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने गूंजा की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने संतोष चौहान की शिकायत पर गूंजा चौहान और पति अनिल चौहान के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज किया। उधर सुखी सेवनिया पुलिस ने प्रेम नगर निवासी देवेन्द्र तिवारी की शिकायत पर आशीष, दौलत, धर्मेन्द्र और विष्णु के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बताया गया है कि देवेन्द्र फुल्की का ठेला लगाता है, मारपीट का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। दूसरी ओरनजीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी बाबूलाल प्रजापति की शिकायत पर आरोपी भजन सिंह गूर्जर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी अपनी भैंस लेकर फरियादी के खेत में घुस गया था। खेत में बाबूलाल की पत्नी काम कर रही थी, उसने खेत से भैंस हटाने के लिए कहा गया तो आरोपी भजन सिंह गूर्जर ने फरियादी की पत्नी से मारपीट कर दी।
लॉकडाउन के बीच कई इलाको मे मारपीट के मामले दर्ज
अप्रैल 11, 2020
Tags