Type Here to Get Search Results !

भोपाल में एक और आईएएस अफसर सहित उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव

भोपाल। कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी भोपाल में शनिवार को आईएएस अफसर गिरीश शर्मा समेत उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बताया गया है कि पिता-पुत्र को चिरायू अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोरतलब है कि 25 मार्च को इन्हें स्वास्थ्य संचालनालय में अटैच किया गया था। खबर लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल में कोरोना से संक्रमित होने वाले आईएएस अफसरों की संख्या तीन हो गई है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के एमडी जे विजय कुमार और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल भी कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। गोरतलब है कि हेल्थ कॉर्पोरेशन के एमडी और आयुष्मान योजना के सीईओ जे विजय कुमार की 2 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके बाद 4 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव और सीनियर आईएएस अधिकारी पल्लवी जैन गोविल की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। पल्लवी के साथ संपर्क में रहीं एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ और पूर्व सीएमएचओ भोपाल डॉ. वीणा सिन्हा भी संक्रमित मिलीं। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। कोरोना कोर ग्रुप में काम कर रहे कुछ और अफसरों के सैंपल लिए गए थे।