Type Here to Get Search Results !

ड्रौन के जरिये रखी नजर


भोपाल। राजधानी की तलैया थाना पुलिस ने इलाके के इतवारा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को ड्रोन से निगरानी रखने के दौरान लॉकडाउन का उलंघन करने वाले दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि नजर रखने के दोरान सामने आया कि इलाके मे स्थित इतवारा रोड पर दो यूवक बेवजह खड़े है। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर पूछताछ की एवं बाहर घूमने का कोई उचित कारण नही बताने पर दोनों व्यक्तियों को थाना लाकर उनके खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की गई।