भोपाल। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु पुलिस व स्वास्थ्य विभाग लगातार चौबीसौ घंटे ड्यूटी कर जनहित के स्वास्थ्य व सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भोपाल शहर में कोरोना मरीजों के बढ़ते आंकड़े के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में डॉक्टर टीम द्वारा कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिवारजन एवं आसपास के लोगों के मौके पर जाकर सेम्पल लिए जा रहे है एवं स्कैनिंग की जा रही है, जिसमें काफी लोग अपनी जांच करवा रहे हैं, वर्तमान में डॉक्टरों की टीम प्रत्येक कंटेनमेंट एरिया में सेम्पलिंग व स्कैनिंग का कार्य कर रही है। इसी कडी मे मंगलवार को थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के कंटेनमेंट एरिया में डॉक्टरों की टीम ने आसपास रहने वाले लोगों के सेंपल लिए एवं स्कैनिंग करवाई गई। जहां काफी लोगों द्वारा अपनी जांच करवाई गई। इसी तरह थाना बैरागढ़ की संजय कालोनी कम्युनिटी हॉल के पास डॉक्टरों की टीम ने कोरोना जाँच के सेंपल लिए गए। थाना हनुमानगंज के इब्राहिमगंज शीतला माता के मंदिर के आस-पास रहवासियों की सैंपलिंग व स्कैनिंग की कार्रवाई की गई है। थाना टीटीनगर क्षेत्र के कंटेनमेंट एरिया में संक्रमित व्यक्ति के घर के आसपास एवं थाना परिसर में स्टॉफ की जांच के लिए सेम्पल लिए गए। इस तरह डॉक्टर की टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में जाकर सेंपलिंग व स्कैनिंग की कार्रवाई की गई।
कई कोरोना कंटेनमेंट इलाको मे मेडिकल टीम ने की जांच
अप्रैल 14, 2020

Tags