भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कोरोना जैसी महामारी के संकट में भी भाजपा सरकार द्वारा बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही पर कड़ी आपत्ति जताई है।श्री सिंह ने कहा कि संकट के इस दौर में भाजपा अपने मूल चरित्र के अनुरूप राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है!
अजयसिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायक सिध्दार्थ कुशवाहा के बाद अब रीवा में पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बना एवं अन्य कार्यकर्ताओं पर बदले की भावना से कार्यवाही की गई और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया |
श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अभी अपना ध्यान सिर्फ कोरोना महामारी की रोकथाम के प्रयासों पर केन्द्रित करें। राजनीतिक बदले की भावना से काम करने के लिए उनके पास आगे समय रहेगा जिसका हम लोकतांत्रिक तरीके से उन्हें मुंहतोड़ जवाब भी दे सकेंगे।