भोपाल।भगवान महावीर स्वामी जी कि जयंती 6 अप्रेल को अशोका गार्डन जैन समाज द्वारा श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गई लोकडाउन को देखते हुए मंदिर परिसर में कोई भी सामूहिक रूप से कार्यक्रम नहीं मनाया गया समाज- जन द्वारा बड़ी उत्साह के साथ अपने अपने धरों पर णमोकार महामंत्र का जाप एवं भक्तामबर स्त्रोत का पाठ किया गया ।
आचार्य श्री 108 विधासागर महामुनि राज जी एवं आचार्य श्री 108 आर्जव सागर जी महाराज जी के आव्हान पर श्रद्धालुओं द्वारा विशेष रूप से इस विश्व वियापी महासंकट के समय समाज लगातार नौ दिन से एवं समाज के अलग अलग संगठन द्वारा जरूरतमंद लोगों को अपनी स्वास्थ्य बिना परवाह करतें हुए दैनिक उपयोग में आने वाले समान का भी वितरण बस्तियों में जा जाकर किया जा रहा है समिति के प्रवक्ता अंकित जैन ने बताया कि विशेष रूप से महावीर भगवान की जयंती के उपलक्ष पर 500 से अधिक लोगों को राशन उपलव्ध कराया गया साथ भगवान महावीर के संदेश "जीयो ओर जी ने दो "को प्रत्येक जरूरतमंद को बताया।
समिति के महामंत्री रानू दिवाकर ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं द्वारा अपने निवास पर ही धर्मधव्जा फहराकर भगवान महावीर के सिद्धांतों का संदेश दिया एवं अपने अपने धरों पर दीपक जलाकर
रोशनी से प्रकाशमन करी गई एवं महावीर जयंती के पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर सभी जैन श्रावकों ने अपने अपने धरों पर दीपक जलाकर प्रकाशन किया एवं सभी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
