Type Here to Get Search Results !

बड़वानी में हुये सर्वे में सम्मिलित किया 1363 मकानो को

बड़वानी। बड़वानी में 1 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को दर्जी मोहल्ला, कचहरी गली, सूतार गली, पोस्ट मार्टम रूम से योगमाया मंदिर एवं पुराने बस स्टेण्ड के आस पास के क्षेत्रो के 1363 मकानों का सर्वे किया गया। जिस में रहने वाले 6118 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 770 बुजुर्ग 60 साल के ऊपर के तथा 1486 बच्चे पाये गये। नगर के विभिन्न मोहल्लो में घर-घर सर्वे का यह कार्य सतत प्रारंभ रहेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार को हुए इस सर्वे के दौरान 26 लोगों को सर्दी-खांसी-जुखाम तथा 473 लोगो को बीपी शुगर होना पाया गया। इसी दौरान किसी में भी कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण नही पाये गये।