भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ थाना इलाके मे मामा के साथ उसके भांजे ओर पत्नि द्वारा मारपीटी किये जाने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके मे स्थित बूढ़ाखेड़ा में रहने परिवार के साथ रहने वाले प्रकाश होटले ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके घर के पास ही उनका भांजा दीपक रहता है। दीपक के घर सीमेंट की चादर है, जिस पर प्रकाश के बच्चों ने पत्थर फेंक दिया था। इसी बात को लेकर दीपक की पत्नी पूजा प्रकाश के घर जा पहुंची। दोनो के बीच शुरु हुई बहसबाजी विवाद मे बदल गई, ओर बढते विवाद के दौरान उसका भांजा दीपक भी वहॉ आ गया ओर उसने मारपीट शुरु कर दी। इसी दोरान आरोपी भांजे ने प्रकाश के शरीर पर नुकीली चीज से वार कर दिया जिससे वो घायल हो गया। बाद मे थाने पहुचे प्रकाश की शिकायत पर पुलसि ने उसके भांजे दीपक और उसकी पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्जकर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
मामा की भांजे और उसकी पत्नी ने लगाई पिटाई
अप्रैल 05, 2020
Tags