Type Here to Get Search Results !

महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के कारणो की जांच जारी, मोबाईल कॉल डिटेल से होगा खुलासा

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना इलाके मे स्थित भोपाल मेमोरियल हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर के हॉस्टल में रहने वाली महिला डाक्टर द्वारा फांसी लगाकर जान देने की घटना मे पुलिस ने कारणों की जांच शुरु कर दी है। जांच टीम को आशंका है, कि मृतका ने किसी से बात करते -करते फांसी लगाई है, क्यूकि मृतका के कानो मे हेडफोन लगा था। पुलिस मृतका डॉक्टर के मोबाईल की कॉल डिटेल खंगार रही है, जिससे यह सामने आ सकेगा कि उसने आखिरी बार किससे ओर क्या बातचीत की थी। निशातपुरा पुलिस ने बताया कि अमृतसर पंजाब की रहने वाली 26 साल की डा.रमनप्रीत कौर नेफ्रोलॉजिस्ट डाक्टर थी। शनिवार देर रात साढ़े दस बजे के करीब सूचना मिली कि बीएमएचआरसी में स्थित हॉस्टल के रूम न 25 में एक महिला डाक्टर ने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंचने टीम ने कमरे का दरवाजा धक्का देकर खोला ओर अंदर पहुंचे, जहॉ टीम को महिला डाक्टर का शव फांसी के फंदे पर झूलता नजर आया। मृतका के कान में एयरफोन लगा रखा था, वही मोबाइल उनके हाफ पेंट के अंदर जेब में था। घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी से बात करते-करते महिला डाक्टर ने फांसी लगाई है। बताया गया है कि जब मृतका डाक्टर मैस में खाना खाने नहीं पहुंची तो उनके साथी उनके कमरे में देखने पहुंची, ओर काफी देर तक आवाजे देने पर भी जब रमनप्रीत ने दरवाजा नहीं खोला तो उनकी साथी डॉक्टरो ने खिड़की से देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सुत्रो के अनुसार शुरुआती जांच मे पुलिस के सामने आया है कि मृतका डॉक्टर की हॉस्पिटल के ही एक डॉक्टर से काफी नजदीकिया थी, वही पुलिस आत्कहत्या को लेकर प्रैम-प्रसंग की आंशका जता रही है। अधिकारियो का कहना है कि जल्द ही कारणो का खूलासा हो जायेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।